महिला सशक्तिकरण मे शिक्षा का योगदान

Authors

  • डॉ० अल्पना कपूर अध्यापिका पूर्व माध्यमिक स्कूल, निगोही शाहजहांपुर

Abstract

महिला सशक्तिकरण की जब भी बात की जाती है, तब सिर्फ राजनीतिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा होती है पर सामाजिक सशक्तिकरण की चर्चा नहीं होती ऐतिहासिक रूप से महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता रहा है। उन्हें सिर्फ पुरुषों से ही नहीं बल्कि जातीय संरचना में भी सबसे पीछे रखा गया है। इन परिस्थितियों में उन्हें राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने की बात बेमानी लगती है, भले ही उन्हें कई कानूनी अधिकार मिल चुके हैं। महिलाओं का जब तक सामाजिक सशक्तिकरण नहीं होगा, तब तक वह अपने कानूनी अधिकारों का समुचित उपयोग नहीं कर सकेंगी। सामाजिक अधिकार या समानता एक जटिल प्रक्रिया है, कई प्रतिगामी ताकतें सामाजिक यथास्थितिवाद को बढ़ावा देती हैं और कभी-कभी तो वह सामाजिक विकास को पीछे धकेलती हैं।

Downloads

Published

2022-06-28

How to Cite

कपूर ड. अ. . (2022). महिला सशक्तिकरण मे शिक्षा का योगदान. JOURNAL OF BUSINESS MANAGEMENT & QUALITY ASSURANCE, 4(3). Retrieved from http://journal.swaranjalipublication.co.in/index.php/JBMQA/article/view/118

Issue

Section

Research Articles